समास की परिभाषा - अनेक शब्दों को संक्षिप्त करके नए शब्द बनाने की प्रक्रिया समास कहलाती है। · समास में कम - से - कम दो पदों का योग होता है। · वे दो या अधिक पद एक पद हो जाते है। · समास की प्रक्रिया से बनने वाले शब्द को समस्तपद कहते हैं ; जैसे - देशभक्ति , मुरलीधर , राम - लक्ष्मण , चौराहा , महात्मा तथा रसोईघर आदि। · समस्तपद का विग्रह करके उसे पुनः पहले वाली स्थिति में लाने की प्रक्रिया को समास - विग्रह कहते हैं ; जैसे - देश के लिए भक्ति ; मुरली को धारण किया है जिसने ; राम और लक्ष्मण ; चार राहों का समूह ; महान है जो आत्मा ; रसोई के लिए घर आदि। · समस्तपद में मुख्यतः दो पद होते हैं - पूर्वपद तथा उत्तरपद। पहले वाले पद को पूर्वपद कहा जाता है तथा बाद वाले पद को उत्तरपद ; जैसे - पूजाघर ( समस्तपद ) - पूजा ( पूर्वपद ) + घर ( उत्तरपद ) - पूजा के लिए घर ( समास - विग्रह ) समास के भेद समास के मुख्य सात भेद है :- (1) तत्पुरुष समास (2)...